क्‍यों अलग हैं ऑर्गेनिक सब्जियां Why are organic vegetables different,

Please watch and share this video


पारंपरिक खेती में उगी सब्जियां 

खेतो में उगाये जाने वाले फल और सब्जियो की उपज को बेहतर बनाने के लिये उनमें कई तरह के पेस्टिसाइड्स या रासायनिक खादों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे उनमें कीड़े नहीं लगते और पैदावार बढ़ती है। पर यही रासायनिक पदार्थ सब्जियों के साथ हमारे पेट में भी जाते हैं। जिससे पाचन संबंधी गड़‍बडि़यां बढ़ती हैं। इसके अलावा और भी कई तरह की खतरनाक बीमारियों का कारण बनते हैं ये पेस्‍टीसाइड्स। इनका सबसे खतरनाक पहलू यह है कि सब्जियों को धोने के बाद भी इनका प्रभाव पूरी तरह से समाप्‍त नहीं होता। इसलिए लोगों का रुझान ऑर्गेनिक सब्जियों की ओर बढ़ रहा है।                                              https://gyanviorganic.blogspot.com/2020/01/order-online.html

क्‍यों अलग हैं ऑर्गेनिक सब्जियां

रासायनिक खाद और पेस्‍टीसाइड्स के प्रयोग से उगी सब्जियों के उलट इन सब्जियों को उगाने, बढ़ाने और पकाने के लिए किसी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता। इस तरह की उपज से तैयार होने वाले ऑर्गैनिक फूड हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। और इसमें किये गये विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि वे वास्तव में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध लोगों के लिए जैविक खाद्य पदार्थ काफी फायदेमंद साबित हुए हैं।

बूस्‍ट होती है प्रतिरक्षा प्रणाली

जब आप ऑर्गैनिक फूड का सेवन करना शुरू करते हैं, तो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से यह उत्पन्न होने वाले वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण को खत्म कर देते है। जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है।

बेहतर होता है स्‍वाद

ऑर्गेनिक सब्जियों का उत्पादन पारंपरिक पद्धति के अनुसार होता है। इसे बिना किसी सिंथेटिक कीटनाशक का उपयोग किये ही उगाया जाता हैं। जिससे पौधे में एंटीऑक्सीडेंट तत्वो की मात्रा काफी बढ़ने लगती है। जब एंटीऑक्सिडेंट के तत्व उच्च स्तर पर पहुंच जाते है तो ऑर्गैनिक फूड खानें में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थवर्धक भी होता है।

फ्रेश होती हैं ये सब्जियां

केमिकल और कृत्रिम फ्लेवर न होने के कारण, प्राकृतिक स्‍वाद अधिक होता है। ये काफी लंबे समय तक चलते है समय से पहले सड़ते नही है। इनकी फ्रेशनेस देखते ही अलग महसूस होती है। अगर आप सीधे किसान से ही ऑर्गेनिक सब्जियां खरीद रहे हैं तो आपको इनमें वह खुशबू महसूस होगी जो आप बरसों से भूले हुए थे।

एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर

ऑर्गेनिक वेजिटेबल्‍स में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऑर्गेनोलेप्टिक गुणों में वृद्धि होती है। शरीर का मोटापा नहीं बढ़ता। और हम कई रोगों से मुक्त रहते है। ये फूड आइटम लंबे समय तक सुरक्षित रहने के साथ अच्छी सुगंध वाले ताजे और कोमल बने रहते है।

नहीं बढ़ती बीमारियां

यदि आप अपनी जीवन शैली को स्वस्थ रखना चाहते है को जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते है। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों में पाये जाने वाले पौष्टिक घटक शरीर में बढ़ते रोगों के स्तर को कम करने में मदद करते है।

इको फ्रेंडली

जैविक सब्जियां यानी ऑर्गेनिक वेजिटेबल्‍स मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में मदद करती हैं। दूसरा कीटों की रोकथाम के लिए भी उपयोगी मानी जाती हैं। जैविक खेती की मदद से हम ना केवल स्वस्थ खाद्य पदार्थ प्राप्त करते हैं बल्कि जल प्रदूषण और टोपोसिल क्षरण जैसी पर्यावरणीय समस्याओं से भी छुटकारा पाते हैं।

for yoga https://gyanviyoga.blogspot.com/search/label/THE%208%20LIMBS%20OF%20%E2%80%9CASHTANGA%20YOGA%E2%80%9D%20%20%E0%A4%85%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%208%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0

Comments